मऊ, फरवरी 15 -- मऊ, संवाददाता। भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार की अलसुबह मंदिरों में हर-हर महादेव के उद्घोष और जलाभिषेक के साथ शुरू हुआ। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ जिले के प्राचीन शिवलिंगों पर जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी हुई है। श्रद्धालु परिवार समेत अगरबत्ती, धूप, चंदन, अक्षत, अबीर, भांग, बेल, बेलपत्र, धतूरा आदि पूजन सामग्री के साथ भगवान शिव की आरती उतारी। प्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिरों पर तिल रखने की जगह नहीं है। कोपागंज स्थित गौरीशंकर मंदिर, नौसेमर महादेव मंदिर, सरयू नदी के गौरीशंकर घाट स्थित प्राचीन शिव लिंग, घोसी के झारखण्डेय महादेव मंदिर, लैरोदोनवार का प्राचीन शिव मंदिर, शहर का शीतला माता मंदिर, पक्का पोखरा स्थित उच्चेश्वरनाथ मंदिर, रामघाट का शिव मंदिर, भीटी शिव मंदिर, बालनिकेत शिव मंद...