बदायूं, फरवरी 27 -- महाशिवरात्रि के पर्व पर जलाभिषेक कर लौट रही एक मासूम की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। खुशी-खुशी मंदिर गई 12 वर्षीय किशोरी के परिवार को अंदाजा भी नहीं था कि वह कभी वापस नहीं लौटेगी। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैंजनी गांव के पास हुआ। यहां हजरतपुर थाना क्षेत्र के कोड़ा जयकरन गांव के रहने वाले अशोक की 12 साल की बेटी प्रतिज्ञा बुधवार को गांव के बच्चों के साथ सैंजनी गांव शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने आई थी। जलाभिषेक करने के बाद प्रतिज्ञा घर वापस जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने प्रतिज्ञा को टक्कर मार दी। जिसमें प्रतिज्ञा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिस घर...