सोनभद्र, जुलाई 21 -- डाला। नगर क्षेत्र के ऊंची पहाड़ी पर विराजमान अचलेश्वर महादेव मंदिर पर चोपन सोन नदी से जल भरकर सोमवार को पहुंचे हजारों कांवरियों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान हर हर महादेव के उद्घोष से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। वहीं कांवरियों पर फूलों की वर्षा भी की गई। इस दौरान जगह-जगह समाजसेवियों व श्रद्धालुओं द्वारा नींबू पानी, फल का वितरण किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन के नेतृत्व में नगर पंचायत क्षेत्र की सीमा में प्रवेश करते ही बुल्डोजर पर सवार होकर संतोष कुमार बबलू, संजय मित्तल, संतोष त्रिपाठी आदि ने कांवरियों के उपर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नगर पंचायत अध्यक्ष फुलवंती कुमारी द्वारा कांवरियों के लिए पंजाब नेशनल बैंक के सामने नीबू पानी की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा अन्य संस्थाओं ने भी नीबू पानी, शरबत आदि की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.