रांची, अप्रैल 17 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। एनके एरिया में जल आपूर्ति व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार को लेकर क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्यों ने सिविल विभाग के प्रमुख सुमन कुमार को सम्मानित किया। एक सादे समारोह में समिति के सदस्य सुनील कुमार सिंह, प्रेम कुमार, डीपी सिंह, पिंकू सिंह व शैलेश कुमार ने अधिकारी को बुके भेंट कर सम्मानित किया। समिति सदस्यों ने पानी सप्लाई की व्यवस्था में सुधार को सराहा और साथ ही क्षेत्र में अन्य बुनियादी सुविधाओं में भी प्रगति लाने की अपील की। उन्होंने श्रमिकों के जर्जर आवास और सेफ्टी टैंक से संबंधित समस्याओं को भी उठाया और कहा कि इन क्षेत्रों में भी ठोस पहल की जरूरत है। इस मौके पर सिविल अधिकारी सुमन कुमार ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में गुणवत्ता पूर्ण कार्य किया जा रहा है और भविष्य में कई जन उपयोगी योजनाओं को धरात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.