बोकारो, मार्च 28 -- चंद्रपुरा। चंद्रपुरा प्रखंड के अलारगो जलापूर्ति योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा। इस जलापूर्ति योजना से पिछले छह महीने से पानी की सप्लाई ठप है। ग्रामीण दूसरे जलस्रोतों पर निर्भर हैं। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार अक्तूबर महीने से उनको यहां की पानी टंकी से पानी नहीं मिला है और न ही किसी तरह का प्रयास ही हो रहा है। स्व जगरनाथ महतो ने काफी प्रयास के बाद अलारगो जलापूर्ति योजना को जमीन पर उतारा था ताकि अलारगो सहित आसपास के पचायतों/गांवों के ग्रामीणों को दामोदर नदी का शुद्ध जल नल के जरिए मुहैया हो सके। मगर शुरूआती काल से ही पानी सप्लाई में खलल पड़ती रही। ठेकेदार ने लंबे समय तक इस योजना को चलाकर विभाग को हैंडओवर कर दिया है। इस जलापूर्ति योजना के संचालन के लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया है। यहां पर काम करने वाले कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.