पटना, जनवरी 10 -- राज्य में जलापूर्ति योजना में पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने और इसको लेकर व्यापक कार्ययोजना बनाने पर विशेषज्ञों ने जोर दिया। साथ ही राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप लगातार सुधार का सुझाव भी दिया। शनिवार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने कोलकाता स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय जल एवं स्वच्छता संस्थान और यूनिसेफ बिहार द्वारा जलापूर्ति योजनाओं के संचालन और रखरखाव नीति के संबंध में राज्यस्तरीय कार्यशाला कराया। आयोजन हर घर नल का जल योजना के तहत राज्य में संचालित ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श के उद्देश्य से था। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा है कि जिन जलापूर्ति योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव का अनुबंध समाप्ति की ओर हैं, उनकी समय रहते पहचान की जानी आवश्यक ...