मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। वार्ड संख्या 47 की पार्षद राजकुमारी देवी ने नल जल योजना के तहत पाइपलाइन विस्तार को लेकर जल्दी टेंडर जारी करने की मांग की है। कहा कि रामबाग, शास्त्रीनगर व अन्य इलाकों में करीब आठ किलोमीटर लंबे जलापूर्ति पाइपलाइन के विस्तार को लेकर मापी, एस्टीमेट समेत तमाम तकनीकी व कागजी काम पूरे हो चुके हैं। इसके बावजूद टेंडर में देरी हो रही है। 700 से अधिक घरों को नल का कनेक्शन देना है। इसमें अधिक देरी होने पर आने वाले गर्मी के मौसम में लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.