पीलीभीत, जनवरी 6 -- नगर पालिका परिषद की देखरेख में बन रहे मैरिज हाल के निर्माण कार्य के लिए पानी की लाइन का स्थानांतरण कराया जा रहा है। अवर अभियंता जल ने सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए बताया कि पानी की लाइन से जलापूर्ति को लेकर एक दो दिन दूषित पानी आने की आशंका है। मुख्यमंत्री वैश्विक योजना के अंतर्गत बरात घर निर्माण कार्य के लिए पानी की पाइपलाइन में काम कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...