भागलपुर, नवम्बर 14 -- सबौर एनएच 80 सड़क के ब्लॉक चौक पर जलापूर्ति की पाइप लीकेज हो जाने के कारण सड़क पर पानी बहते हुए ब्लॉक परिसर में घुस रहा है। इससे ब्लॉक के मुख्य गेट से सड़क मार्ग तक आवागमन करने में प्रखंड अंचल कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ब्लॉक चौक पर जहां पाइप लीकेज हुई है, वहां गड्ढा हो गया है। इससे एनएच 80 सड़क मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होने के साथ-साथ गड्ढे में गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक सप्ताह से ब्लॉक चौक के समीप जलापूर्ति पाइप लीकेज होने के कारण सड़क पर पानी बहकर ब्लॉक परिसर में घुस जाता है। ब्लॉक की सड़क पर ही जलजमाव बना रहता है, जिससे आवागमन में काफी परेशानी होती है। कई लोगों को वाहनों से पानी के छींटे पड़ जाते हैं, जिससे बहस होने लगती है। जह...