झांसी, जनवरी 14 -- बुधवार को कहीं-कहीं मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। दोपहर 3.07 बजे सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने व उदयातिथि का मान होने से गुरुवार को भी जलस्रोतों पर आस्थ का मेला लगेगा और पर्व मनाया जाएगा। ब्रह्ममुहूर्त में पहली डुबकी लगेगी। सूर्य की पूजा कर अघ्र्य दिया जाएगा। फिर राशियों के अनुरूप दान-पुण्यकर अक्षय फल की कामना होगी। बुधवार को कुछ स्थानों पर पर्व मनाया गया। नदी, तालाब, पोखरों पर लोगों की संख्या काफी कम रही। घरों में सुबह-सुबह कुछ झांसीवालों ने स्नान आदि कर पूजन किया। भगवान सूर्य की उपासना की। नगर में कई स्थानों पर खिचड़ी वितरण की गई। पर्व को लेकर मिठाई, तिल, काजू-किसमिस, पलंग, कॉस्मेटिक, किराना, गिफ्ट सहित अन्य के बाजार गुलजार रहे। प्रचीन परंपरानुसार 14 जनवरी को ही कुछ स्थानों पर मकर संक्रांति मनाई गई। नदी, तालाब, पोख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.