गढ़वा, जनवरी 27 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में सार्वजनिक तालाब को मिट्टी से पाटकर भवन निर्माण कराए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने इस अवैध निर्माण के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए इसे पर्यावरण, जलसंरक्षण और कानून की सीधी हत्या करार दिया है। विधायक ने स्वयं निर्माण स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और कहा कि मामले को वह विधानसभा से लेकर सड़क और न्यायालय तक ले जाएंगे। विधायक ने कहा कि गढ़वा शहर में वर्षों पूर्व चार प्रमुख तालाबों का निर्माण विशेष रूप से इसलिए कराया गया था ताकि गिरते भू-जलस्तर को रोका जा सके और आने वाली पीढ़ियों को जल संकट से बचाया जा सके। इन तालाबों में से एक में मत्स्य विभाग द्वारा नियमित रूप से मछली पालन किया जा रहा था। उसके बावजूद नगर परिषद के भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी ने ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.