वाराणसी, जनवरी 5 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। नेशनल वाटरवेज-01 पर गंगा नदी का जलस्तर कई स्थानों पर कम होने के कारण अत्याधुनिक गंगा विलास क्रूज पटना (बिहार) से शुक्रवार को वापस कोलकाता (पश्चिम बंगाल) लौट गया। क्रूज को वाराणसी आना था, लेकिन जलस्तर कम होने से आगे का संचालन संभव नहीं हो सका। क्रूज में सवार 30 विदेशी पर्यटकों को सड़क मार्ग से वाराणसी लाया गया। गंगा विलास क्रूज 12 नवंबर को कोलकाता से वाराणसी के लिए रवाना हुआ था। इसमें जर्मनी, स्विट्जरलैंड और अमेरिका के 30 पर्यटक सवार थे। यात्रा के दौरान कुल 15 ठहराव स्थल निर्धारित थे। क्रूज पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, मायापुर, मटियारी और फरक्का के अलावा झारखंड के साहिबगंज तथा बिहार के सेमरिया और मुंगेर होते हुए पिछले महीने पटना पहुंचा था। इन ठहराव स्थलों पर पर्यटकों ने धार्मिक, पौराणिक और ऐ...