आजमगढ़, अगस्त 22 -- लाटघाट, हिंदुस्तान संवाद। जलस्तर में वृद्धि के साथ ही घाघरा नदी चार गांवों में कटान कर रही है। वहीं कई गांवों के संपर्क मार्ग अभी भी बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। जिससे बाढ़ प्रभावित गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को सुबह गांगेपुर रिंग बांध के पास मगरमच्छ दिखने से ग्रामीण काफी सहमे हुए हैं। गुरुवार की सुबह तक घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गयी। इसके बाद से नदी स्थिर हो गयी है। हालांकि, जलस्तर स्थिर होने के बाद भी घाघरा देवारा खास राजा, परसिया, गांगेपुर और सहबदिया गांव में उपजाऊ भूमि को काट रही है। अब तक सैकड़ों बीघा कृषि योग्य भूमि नदी काट चुकी है। इसके बाद भी जिला प्रशासन ने अब तक प्रभावित गांवों में कटान का सर्वे शुरू नहीं कराया है। भदौरा, शाहडिह और मानिकपुर गांवों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.