मधेपुरा, सितम्बर 17 -- चौसा, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग जगहों में पिछले दो दिनों एक बार फिर से जलस्तर बढ़ाने के कारण संबंधित जगहों में सड़क सम्पर्क बाधीत होने के बाद लोगों को आवाजाही की समस्या गंभीर हो गई है। घघड़ी नदी में जल स्तर बढ़ने से फुलौत पूर्वी और फुलौत पश्चिमी, बलोरा घाट में जल स्तर बढ़ने से मोरसंडा और चिरौरी व बुटनी घाट में जल स्तर बढ़ने से लौआलगान पूर्वी और लौआलगान पश्चिमी व चौसा पश्चिमी सहित पंचायत के कई जगहों के निचले इलाको में बाढ़ का पानी घुस गया है। संबंधित इलाकों के सड़क संपर्क बाधित हो जाने के बाद से ही लोगो को आवाजाही करना मुश्किल हो गया है। इतना ही नही फुलौत पूर्वी पंचायत के धुमावती स्थान से बड़ी खाल, बर बग्घिी, पिहोरा बासा, करैल बासा सहित कई गांवो के लोगों के आवागमन को लेकर बनाई गई सड़क संपर्क बाधित हो जाने से लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.