सोनभद्र, अगस्त 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में बीते तीन दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रहीं है। बीते 24 घंटे में जनपद में करीब 36 एमएम बारिश रिकार्ड हुआ है। सोमवार को सुबह 11 बजे के बाद भी झमाझम बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश की वजह से सोनांचल के नदी एवं नाले उफान पर हैं। बारिश की वजह से सोन नदी के जलस्तर में भी बीते 24 घंटे में करीब 0.79 मीटर तक की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। रिहंद बांध के साथ ही ओबरा बांध के जलस्तर में भी वृद्धि हुई है। सोमवार की सुबह रिहंद बांध का जलस्तर 264.84 मीटर तक पहुंच गया। बांध का अधिकतम जलस्तर 265.18 मीटर हैं। इस तरह से रिहंद बांध 98.44 प्रतिशत भर गया है। यदि इसी तरह से रिहंद बांध का जलस्तर बढ़ता रहा तो कभी भी बांध के फाटक खोलकर पानी निकासी की जा सकती है। फिलहाल रिहंद बांध पर बने सभी छह टरबाइनों को चलाकर पानी निकास...