गंगापार, दिसम्बर 14 -- प्रतापपुर (शंकरगढ़) से कौशाम्बी जनपद के नंदा का पूरा गांव को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण पांटून पुल अब तक बनकर तैयार हो जाना चाहिए था, लेकिन आज तक निर्माण शुरू नहीं हो सका। विभागीय टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद यमुना के बढ़े जलस्तर को कारण बताकर काम टाल दिया गया है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या वास्तव में जलस्तर बाधा है या फिर अधिकारियों की लापरवाही और ठेकेदार की मनमानी आमजन पर भारी पड़ रही है पीपा पुल न बनने से प्रतिदिन हजारों लोग मजबूरी में नाव और स्टीमर से यमुना पार कर रहे हैं। शिक्षक, कर्मचारी, छात्र और व्यापारी समय पर स्कूल व कार्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। कई शिक्षकों ने बताया कि स्टीमर के इंतजार में रोज देरी होती है, जिसकी वजह से उन्हें अधिकारियों की फटकार झेलनी पड़ती है। नंदा का पूरा से प्रतापपुर होते हुए रीवा...