शामली, जुलाई 3 -- यमुना नदी के जलस्तर में एक बार फिर आधा मीटर से अधिक की वृद्धि हुई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा हो रही है। इसी के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़ा जा रहा है, जिसका असर यमुना नदी के जलस्तर पर पड़ रहा है। मंगलवार को कैराना में ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर 228.50 मीटर पर था, जबकि बुधवार की प्रात: आठ बजे जलस्तर में वृद्धि होने के साथ ही बहाव 229.20 मीटर पर पहुंच गया है। इसी के चलते खादर क्षेत्र के किसान चिंतित नजर अ रहे हैं। हालांकि, अभी कहीं कोई नुकसान की सूचन नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...