पाकुड़, फरवरी 15 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। जामिया सलाफिया मदरसा कमेटी कमलघाटी द्वारा शनिवार को एक दिवसीय सालाना जलसे का भव्य आयोजन किया गया। जलसे में आसपास के गांवों और कस्बों से काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश के इटावा से आये प्रसिद्ध मौलाना मो. जरजीस अंसारी सेराजी ने तकरीर करते हुए कहा कि शिक्षा और तालीम के बिना समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। उन्होंने युवाओं से दीन के साथ-साथ दुनियावी तालीम हासिल करने की अपील की और नैतिक मूल्यों पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने आपसी भाईचारे, अमन-शांति और एकता पर जोर देते हुए कहा कि इस्लाम इंसानियत और सद्भाव का पैगाम देता है। गिरिडीह से आए मौलाना अबुल कलाम सलफी ने अपने तकरीर में कुरान और हदीस की रोशनी में समाज में फैली कुरीतियों से बचने की नसीहत द...