औरंगाबाद, जून 18 -- ओबरा प्रखंड के खरांटी गांव के जलसा कालीन उद्योग का निरीक्षण भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के संयुक्त सचिव अनुज ओझा, पटना के सहायक निदेशक मुकेश कुमार और जिला उद्योग विभाग के प्रबंध निदेशक ने संयुक्त रूप से किया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण, कटाई-बुनाई और उत्पादन कार्यों की जानकारी ली गई। संस्था के निदेशक शत्रुघ्न सिंह ने कारीगरों के कार्य और उनकी प्रगति के बारे में विस्तार से बताया। पिछले चार वर्षों से यह संस्था बुनकरों को रोजगार दे रही है और सैकड़ों लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दे रही है। भारत सरकार द्वारा स्थापित इस संस्था में नए बुनकरों को प्रशिक्षण देकर कटाई-बुनाई के कार्य को और तेज करने का प्रयास किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यों की बारीकी से जांच की और संतुष्टि जताते हुए संस्था को और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.