बिहारशरीफ, दिसम्बर 1 -- बिहारशरीफ के सकुनत खुर्द मोहल्ला में हुआ कार्यक्रम बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के सकुनत खुर्द मोहल्ला में जलसा-ए-दस्तारबंदी और तालीमी बेदारी कॉन्फ्रेंस का शानदार आयोजन किया गया। इस मौके पर मकतबुस सुफ्फाह में कुरान पाक की तालीम हासिल कर हिफ्ज मुकम्मल करने वाले तीन हाफिज-ए-कुरान की दस्तारबंदी की गई। हिफ्ज मुकम्मल करने वालों में तमीज अनवर के पुत्र अरकम इस्लाम, अनजार आलम की पुत्री फिजा अंजार और शाहीन अख्तर उर्फ बबलू की पुत्री आयशा शामिल हैं। तीनों बच्चों ने सकुनत खुर्द मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल्लाह गयावी की निगरानी में कुरान-ए-पाक का हिफ्ज मुकम्मल किया। कार्यक्रम में लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। जलसे में हजरत मौलाना काजी मंसूर आलम, मौलाना एजाज अहमद, मौलाना काजी वसी अहमद, मौलाना जमशेद नदवी, महफूज आलम और क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.