लातेहार, फरवरी 7 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत मासियातू गांव में शुक्रवार की देर शाम मदरसा अशरफुल उलूम परिसर में मुस्लिम समाज द्वारा जलसा ए दस्तारबंदी एवं तालीमी बिरादरी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जलसा के दौरान जब नातिया कलाम पढ़ा जा रहा था,तभी मंच पर मौजूद हिंदू भाइयों ने मौलाना को पुरस्कार देकर आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम का आगाज बिहार से आए मौलाना अब्दुल्लाह सलीम चतुर्वेदी,हाफिज जमालुद्दीन,कारी मो. इस्लाम,कारी शोएब एवं मौलाना सुफियान हैदर की संयुक्त तिलावत से हुआ। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि कुरान हमें आपसी प्रेम,सद्भाव और इंसानियत का रास्ता दिखाता है। उन्होंने कहा कि अगर मंदिर को नुकसान पहुंचे तो मुस्लिम को दर्द हो और मस्जिद को नुकसान पहुंचे तो हिंदू को दर्द हो यही सच्ची इंसानियत और भाईचारा है। यूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.