साहिबगंज, फरवरी 16 -- बरहेट। स्थानीय जामिया इस्लाहुल मोमेनिन सह कुल्लिया उम्मै हबीबा लील बनात मदरसा के 103 वें दो दिवसीय जलसे का समापन समारोह रविवार को हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन बतौर मुख्य अतिथि विजय कुमार हांसदा मौजूद थे। उनकी उपस्थिति में 88 छात्र-छात्राओं की दस्तारबंदी व बुर्का पोशी एवं हाफिज ए कुरान एवं मौलवी की डिग्री प्रदान की गई। मौके पर सांसद विजय कुमार हांसदा ने कहा कि जामिया से उनका और उनके परिवार का पुराना रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा कि यह शिक्षण संस्थान आज 103 साल पूरा कर चुका है । इस क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्लामिक शिक्षण संस्थाओं में यह मदरसा शुमार है। उन्होंने कहा कि उनके पिता के समय से ही हर साल जलसे में आमंत्रित किया जाता रहा है। मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि मुझे यहां आने का अवसर मिला और आगे भी इस कार्यक्रम में शामिल हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.