गुमला, अक्टूबर 10 -- गुमला, संवाददाता । जिले के जलसहिया के नेतृत्व क्षमता और लैंगिक समझ को मजबूत करने के उद्देश्य से गुरूवार को यहां क्षमता विकास कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में कुल 53 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यशाला का आयोजन प्रदान द्वारा जल जीवन मिशन के सहयोग से वीमेन फॉर वाटर प्रोजेक्ट के तहत किया गया। कार्यक्रम में जल प्रबंधन में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका,सामुदायिक भागीदारी और स्वच्छता को बढ़ावा देने में नेतृत्व की आवश्यकता पर विशेषज्ञों ने विचार-विमर्श किया। प्रतिभागियों को तकनीकी जानकारी के साथ व्यवहारिक कौशल भी प्रदान किया गया, ताकि वे अपने गांवों में जल और स्वच्छता अभियानों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.