गढ़वा, अप्रैल 21 -- रमना। रमना पंचायत की जलसहिया 47 वर्षीया श्रीमती देवी की मौत रविवार देर रात हार्ट अटैक से हो गई। सोमवार की अहले सुबह जलसहिया की मौत की खबर सुनते ही लोग उनके घर पहुंच दुख जताया। परिजनों को ढांढ़स बंधाया। वह पिछले कई वर्षों से जलसहिया के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने गांव में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, जल संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी मौत पर प्रमुख करुणा सोनी, रमना मुखिया दुलारी देवी, मड़वनिया मुखिया स्वीटी वर्मा, पंचायत समिति सदस्य सीता देवी, शांति देवी, सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र प्रसाद गुप्ता, मनोज कुमार सिंह सहित अन्य ने शोक जताया। अंतिम संस्कार सुखड़ा नदी मुक्ति धाम पर सोमवार को किया गया। मुखाग्नि पति संजय सिंह कुशवाहा ने दी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...