हजारीबाग, मई 27 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ प्रदेश कमेटी की एक टीम हजारीबाग पहुंची। टीम के सदस्यों ने जिला अध्यक्ष हजारीबाग निशा जंहा के नेतृत्व में पेयजल व स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार गुप्ता के साथ मुलाकात कर जलसहिया की समस्याओं को उनके समक्ष रखा। कार्यपालक अभियंता ने भरोसा दिलाया कि जलसहिया की सारी समस्याओं को मुख्यमंत्री झारखंड सरकार के समक्ष पहुंचाने का काम करेंगे। टीम में राज्य कमेटी में मुख्य संरक्षक एतवारी महतो, प्रदेश अध्यक्ष गायत्री देवी, प्रदेश महामंत्री रेशमा परवीन, चतरा जिला अध्यक्ष काजल पांडे, खूंटी जिला से विदेशी तिग्गा धनबाद जिला से राजेश कुशवाहा, बरही प्रखंड से संगीता देवी, समीना परवीन,उषा रानी सदर प्रखंड से संगीता देवी और चुरचू प्रखंड से वीणा देवी शामिल थे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.