गिरडीह, जून 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य महिला जलसहिया कर्मचारी संघ जिला शाखा की बैठक दिव्या देवी की अध्यक्षता में हुई। जिसका उद्देश्य सांगठनिक मांगों पर चर्चा करते हुए विभागीय कार्य संचालन का प्रशिक्षण देना था। वर्तमान में झारखंड सरकार के द्वारा विभागीय मंत्री विभाग के उत्कृष्ट विकास में जलसहिया का महत्वपूर्ण योगदान पर भरोसा कर रहे हैं। मंत्री से लेकर विभागीय पदाधिकारी महसूस कर रहे हैं कि जलसहिया के बगैर जल स्वच्छता विभाग का हर योजना सफल नहीं हो सकता है। प्रदेश अध्यक्ष सितारा परवीन, जिला मंत्री सरिता देवी ने संगठन के मुद्दे पर जानकारी दी। बैठक में मुख्य वक्ता प्रदेश मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...