मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता वार्ड 47 के खादी भंडार चौक से सटे नोनियापट्टी के लोगों ने जलसंकट को लेकर मंगलवार की दोपहर वार्ड पार्षद राजकुमारी देवी के घर का घेराव कर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने बताया कि एक साल से अधिक समय से लगातार पानी की मांग करने के बावजूद अब तक नल का कनेक्शन नहीं मिला है। वार्ड पार्षद के मुताबिक आक्रोशित लोगों के संबंध में नगर आयुक्त को जानकारी दी गई है। पिछले साल भी पानी को लेकर हलकान लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद जलापूर्ति से जुड़ी योजना फाइलों से बाहर धरातल पर नहीं उतर सकी है। इस गर्मी भी पानी को तरसेंगे आठ मोहल्ले इस बार भी पानी को लेकर वार्ड 47 के आठ मोहल्ले तरसेंगे। इनमें रामबाग चौड़ी, गांधी नगर, दुर्गापुरी, मस्जिद चौक, शास्त्रीनगर, बावन बिगहा, लेप्रोसी मिशन चौक व बीएमपी 6 ...