पीलीभीत, जनवरी 22 -- पीलीभीत। वाटर वर्क्स कंपाउंड में पुरानी पाइपलाइन शिफ्टिंग के कार्य में लगातार बरती जा रही लापरवाही के कारण शहर की जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसको लेकर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने जलकल विभाग की अभियंता एवं जलकल प्रभारी के खिलाफ पत्र जारी करते हुए दो दिन में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। पेयजल आपूर्ति सुचारू न होने पर निलंबन की संस्तुति करने की चेतावनी दी है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने जलकल अभियंता और प्रभारी को जारी पत्र में कहा है कि वाटर वर्क्स कंपाउंड में बनाए जा रहे कम्युनिटी हॉल के निर्माण के लिए पुरानी पाइपलाइन को शिफ्ट करने का कार्य जल निगम द्वारा कराया जा रहा है। इस कार्य के चलते बीते कई दिनों से शहर के अनेक इलाकों में जलापूर्ति बाधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.