सासाराम, मई 31 -- तिलौथू, हिन्दुस्तान टीम। प्रखंड क्षेत्र में भीषण गर्मी और कम जल स्तर होने के बावजूद क्षेत्र के किसान गरमा धान की खेती में जुट गए हैं। किसानों ने दो माह पूर्व ही बिचड़े डाल दिए थे। जो तैयार हो गए हैं। खेतों को तैयार कर रोपनी का काम जारी है। बता दें कि गरमा धान की रोपनी मई और जून के महीने में होती है। इसके लिए किसान मार्च महीने में बिचड़ा डालते हैं। मई और जून महीने में चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच किसान गरमा धान की रोपनी करते हैं। इससे यहां के किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। क्योंकि समान्यतः यहां के किसानों द्वारा साल में दो फसलों धान और गेहूं की खेती की जाती है। लेकिन, गरमा धान से उन्हें अच्छा मुनाफा हो जाता है। क्योंकि गरमा धान समय से पहले कट जाता है। जिससे धान के वास्तविक मूल्य से थोड़ा ज्यादा दाम भी मिलता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.