मऊ, अगस्त 16 -- दोहरीघाट(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने शनिवार को गोरखपुर से आजमगढ़ जाते समय चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल नहर का निरीक्षण किया। और पंप कैनाल को पूरी क्षमता से चलाने का निर्देश दिया। साथ ही लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके पूर्व कस्बे में भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य एवं जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने भव्य स्वागत कर गुलदस्ता भेंट किया। वहीं डाक बंगले में सिंचाई विभाग के अधिकारियों संग बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल नहर पर यांत्रिक विभाग का औचक निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित अवर अभियंता यांत्रिक से नहर के बारे में पूरी जानकारी ली। मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नहर को पूरी क्षमता के साथ चलाए तथा सभी माइनरों में पानी पहुंचना चाहिए। अगर कही से भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.