वाराणसी, नवम्बर 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय के राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के अंतर्गत गंगा में प्लास्टिक प्रदूषण निगरानी और प्रबंधन के लिए बीएचयू के डॉ. कृपाराम का चयन किया गया है। डॉ. कृपाराम बीएचयू के रसायन विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। एनएमसीजी के निदेशक राहुल द्विवेदी की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है। टीम में भारत में नदियों और जलीय जीवों पर माइक्रोप्लास्टिक के दुष्प्रभाव पर काम करने वाले प्रमुख शोधकर्ता और शिक्षाविद शामिल हैं। श्रीनगर के कश्मीर विश्वविद्यालय के पृथ्वी विज्ञान विभाग के प्रो. गुलाम जिलानी विषयगत समूह के संयोजक होंगे। इस टीम के अन्य सदस्यों में आईसीएआर-केंद्रीय अंतर्स्थलीय मत्स्य अनुसंधान संस्थान कोलकाता के निदेशक डॉ. बीके दास, राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान गोवा की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.