सीवान, दिसम्बर 13 -- बसंतपुर। नगर पंचायत बसंतपुर में 'जलवायु समर्थ शहरीकरण अभियान' के तहत सेवा भारत और डीएमआई पटना द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी 11 वार्डों के पार्षद, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कार्यपालक पदाधिकारी शामिल हुए। प्रशिक्षण में जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव, आपदा प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त अभियान, पेड़ लगाने और तालाब संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। वीडियो प्रस्तुतियों के माध्यम से जलवायु जोखिमों को समझाया गया। सभी जनप्रतिनिधियों ने कपड़े के थैलों का उपयोग करने और लोगों को प्लास्टिक के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। कार्यक्रम में डीएमआई की प्रोफेसर अमृता, आलोक , चंदन तथा सेवा भारत की टीम उपस्थित रही। अंत में उपाध्यक्ष अरुण सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...