नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- सुमंत सिन्हा,संस्थापक और सीईओ, रीन्यू ब्राजील में शनिवार को संपन्न कॉप-30 इसको लेकर नहीं था कि जलवायु संकट से निपटने के लिए क्या किया जाए? यह तो पहले से सबको पता है। अलबत्ता, यह सम्मेलन इस बारे में था कि उन उपायों को कैसे अमल में लाया जाए? ऐसे में, जलवायु संबंधी कार्रवाइयों से जुड़ी छह सच्चाइयां हमें जाननी चाहिए। पहली, पेरिस समझौते से अमेरिका के बाहर निकलने के बाद भी काम हो रहे हैं। गौरतलब है कि सत्ता संभालते ही राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिका को ऐतिहासिक जलवायु समझौते से बाहर निकाल ले आए और जलवायु संरक्षण पर कोई भी कदम उठाने से बचते रहे। फिर भी, जलवायु संबंधी कार्रवाईयां चलती रहीं। जलवायु जैसे वैश्विक मुद्दों पर इस तरह की निरंतरता महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह निवेश बढ़ाने में कारगर साबित होती है। दूसरी, स्वच्छ ऊर्जा की तरफ ...