पटना, मई 29 -- जलवायु परिवर्तन पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में राज्य की जलवायु नीति को घोषणाओं के अनुरूप बनाकर सतत विकास की दिशा में अग्रसर होने का संकल्प लिया गया। साथ ही, बिहार की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावी बनाए जाने पर बल दिया गया। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जलवायु परिवर्तन, न्यूनीकरण एवं अनुकूलन विषय पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को पटेल भवन सभागार में किया गया। वक्ताओं ने राज्य में बाढ़ रोधी गांवों की योजना को अमलीजामा पहनाने और सामूहिक प्रयास पर जोर दिया। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल ने इसे वैश्विक संकट बताया। उन्होंने सामूहिक प्रयास और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.