मोतिहारी, नवम्बर 22 -- पीपराकोठी। जलवायु परिवर्तन का कृषि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जलवायु परिवर्तन कोई एक देश या राष्ट्र से संबंधित अवधारणा नहीं है अपितु यह एक वैश्विक अवधारणा है जो समस्त पृथ्वी के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। उक्त बातें कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख डॉ अरविंद कुमार सिंह ने पड़ौलिया एक दिवसीय किसान गोष्ठी के आयोजन कार्यक्रम में कहा। प्रगतिशील किसान एवं सेवानिवृत्त सैनिक राजेश कुमार यादव के आवास पर आयोजित इस गोष्ठी का उद्देश्य किसानों को आधुनिक और जलवायु अनुकूल खेती के प्रति जागरूक करना था। कृषि विज्ञान केंद्र पीपराकोठी के प्रमुख एवं वरीय वैज्ञानिक डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कहा कि देखा जाए तो जलवायु परिवर्तन से भारत सहित पूरी दुनिया में बाढ़, सूखा, कृषि संकट एवं खाद्य सुरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.