मेरठ, मार्च 6 -- मोदीपुरम। वैश्विक जलवायु परिवर्तन के अंतर्गत खाद्य, मृदा एवं जल प्रणालियों के रुपांतरण विषय को लेकर आईआईएफएसआर मोदीपुरम में पहले अंतरराष्ट्रीय कृषि प्रणाली सम्मेलन का आयोजन सात मार्च से किया जाएगा। संस्थान के निदेशक डा. सुनील कुमार ने बताया कि सम्मेलन में विश्व के आठ देशों ब्राजील, आस्ट्रेलिया, मैक्सिको, बांग्लादेश, नीदरलैंड, इकोपोथिया, केन्या, जिंबाबवे के वैज्ञानिकों समेत भारत के विभिन्न प्रांतों के 400 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। तीन दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में आठ सत्रों में कृषि के वैश्विक एवं भारतीय परिदृश्य पर वर्तमान स्थिति एवं भविष्य की संभावनाओं व रणनीतियों पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि बढ़ती जनसंख्या, जलवायु परिवर्तन और वैश्विक खाद्य भंडार की कमी के कारण अब यह आवश्यक हो गया है कि हम वर्तमान खाद्य प्रणाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.