चित्रकूट, जनवरी 8 -- चित्रकूट, संवाददाता। विकास पथ सेवा संस्थान ने मुकुंदपुर में किसानों के साथ कृषि आधारित जलवायु परिवर्तन को लेकर जागरूकता बैठक की। जिसमें जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने के लिए प्राकृतिक खेती, कम लागत वाली फसलों एवं आधुनिक सिंचाई तकनीकि पर जोर दिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता डा प्रभाकर सिंह ने किसानों को प्राकृतिक खेती की विधियों, जैविक कीटनाशकों के उपयोग तथा उनसे होने वाले लाभ की जानकारी दी। कहा कि प्राकृतिक एवं जैविक खेती से उत्पादन लागत कम और पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों की आमदनी में भी वृद्धि होती है। रबी फसलों में ड्रिप व ्प्रिरंकलर सिंचाई को अपनाकर जल संरक्षण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की सोलर पंप, सोलर रूफटॉप आदि योजनाओं का लाभ लेकर किसान जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने में योगदान दे ...