वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी। बीएचयू के भूभौतिकी विभाग में 'यंग क्लाइमेट चैंपियंस प्रोग्राम' विषय पर अर्थ डे नेटवर्क इंडिया और वेस इंडिया की तरफ से शुक्रवार को संगोष्ठी हुई। प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव और डॉ. बीरेंद्र प्रताप ने छात्रों को जलवायु परिवर्तन और इसके आयामों की जानकारी दी। कोलकाता से आए मोनोदीप दत्ता ने 'यंग क्लाइमेट चैंपियंस प्रोग्राम' और 13वें 'अर्थ केयर अवार्ड' की जानकारी दी, जिसमें छात्र-छात्राएं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नवाचार प्रस्तुत करेंगे। अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. ज्ञान प्रकाश सिंह की वेस इंडिया के जनार्दन सिंह, पलक श्रीवास्तव और निदेशक डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने भी विचार रखे। कार्यक्रम के समापन पर पांच फलदार पौधे लगाए गए, जिनकी देखरेख की जिम्मेदारी विभाग के छात्रों ने ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...