बलिया, फरवरी 23 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग की ओर से 'सेफ वाटर फॉर लाइफ : फ्रॉम वेटलैंड्स टू ड्रिंकिंग वॉटर सिक्योरिटी' विषय पर सोमवार को अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता वाशिंगटन विश्वविद्यालय (यूएसए) के प्रो. जॉन माइकल वॉलेस ने आर्द्रभूमियों की पारिस्थितिक महत्ता, जल संरक्षण की रणनीतियों तथा पेयजल सुरक्षा के वैश्विक परिप्रेक्ष्य पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। जलवायु परिवर्तन व भूजल प्रदूषण को वर्तमान समय की गंभीर चुनौती बताते हुए उसके वैज्ञानिक और तकनीकी समाधान पर बल दिया। विशिष्ट वक्ता डॉ. अभिषेक कुमार ने आर्सेनिक युक्त जल की समस्या, उसके स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव तथा आधुनिक शुद्धिकरण तकनीकों पर प्रकाश डाला। बताया कि आईआईटी (मुम्बई) के सहयोग से जनपद के पांच चयनित ब्लाकों म...