लखनऊ, अगस्त 12 -- लखनऊ, संवाददाता। बीबीएयू में सतत भविष्य के लिए युवा सशक्तीकरण- हरित कौशल को बढ़ावा देने में भारतीय संविधान की भूमिका पर निबंध प्रतियोगिता हुई। विधि विभाग की ओर से संविधान लागू होने के 75 वर्ष पूर्ण होने पर यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम समन्वयक विधि विभागाध्यक्ष प्रो. सुदर्शन वर्मा रहे। यहां युवाओं को पर्यावरणीय चेतना, सतत विकास की अवधारणा और संवैधानिक प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया। प्रतिभागियों ने संविधान के अनुच्छेदों, निदेशक सिद्धांतों के पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रावधानों, जलवायु परिवर्तन, स्वच्छ ऊर्जा, अपशिष्ट प्रबंधन, वृक्षारोपण, हरित प्रौद्योगिकी आदि विषयों पर विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. खुशनुमा बानो, डॉ. शष्या मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.