देहरादून, मार्च 8 -- यूथ फाउंडेशन और वाडिया इंस्टीट्यूट की ओर से 'जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय उर्जा पर दून में राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। 11 मार्च को होने वाले इस सेमिनार में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ प्रतिभाग करेंगे। शनिवार को प्रेस क्लब में यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल अजय कोठियाल ने बताया कि सेमिनार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कहा कि इस सेमिनार की प्ररेणा उन्हें चिपको आंदोलन की वीरांगना गौरा देवी के जीवन संघर्ष से मिली है। उन्होंने कहा कि 50 साल पहले गौरा देवी और उनकी साथी ग्रामीण महिलाओं ने उत्तराखंड को बचाने के लिए बड़ा आंदोलन किया, जो समूची मानव जाति के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह समूचे विश्व में पर्यावरण संरक्षण का मुद्दा सबसे बड़ी चुनौती के रूप में हम सबके सामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.