गिरडीह, अप्रैल 27 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड के उत्तरी डोरंडा स्थित बड़की गली में सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना के तहत लगाए गए नल-जल योजना के जलमीनार को निजी व्यक्ति द्वारा कब्जा कर लिए जाने को लेकर स्थानीय निवासी रोहित कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी धनवार को आवेदन दिया है। रोहित ने बताया कि उत्तरी डोरंडा पंचायत में लगे सभी जलमीनारों पर जमीन दाताओं ने कब्जा कर रखा है। नल-जल योजना का पानी आम लोगों को नहीं मिल रहा है। जमीन दाता इस पानी का उपयोग जल मीनार के पानी को अपनी खेती और बागवानी में कर रहे हैं। जबकि लोग पीने के पानी के लिए दूर-दूर तक भटक रहे हैं। रोहित ने बताया कि जब जमीन दाताओं से पानी देने को कहा जाता है तो विवाद खड़ा कर देते हैं। भीषण गर्मी में जब पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है, तब भी जमीन दाता पानी देने से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.