पटना, जनवरी 30 -- राज्य में अंतर्देशीय जल परिवहन को विस्तार देते हुए गंगा के बाद अब सभी घोषित छह राष्ट्रीय जलमार्गों को विकसित किया जाएगा। इसके लिए परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) के निदेशक को विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करने का निर्देश दिया है। इसके बाद इन नदियों पर जेटी, टर्मिनल, नेविगेशन सुविधाएं और अन्य आधारभूत ढांचे विकसित किए जाएंगे। परिवहन मंत्री ने जल परिवहन अवसंरचना की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन, आईडब्ल्यूएआई के निदेशक, राष्ट्रीय अंतर्देशीय नौवहन संस्थान (निनि) के परियोजना निदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि अन्य नदियों के घाटों को भी धार्मिक और व्यावसायिक महत्व के हिसाब से विकसित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित जिलाधिकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.