कौशाम्बी, दिसम्बर 30 -- घोसिया माइनर से जलमग्न हुई डेढ़ सौ बीघा फसल के मामले को डीएम डॉ. अमित पाल ने संज्ञान में लेते हुए एक्सईएन सिंचाई को जांच कर रिपोर्ट मांगी थी। डीएम के आदेश के बाद भी रिपोर्ट नहीं दिये जाने पर उन्होंने एक्सईएन से स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। इससे महकमे में हड़कम्प मच गया है। हिन्दुस्तान अखबर ने उफनाई घोसिया माइनर, डेढ़ सौ बीघा की फसलें पानी में समाई नामक शीर्षक से 25 दिसम्बर को किसानों की समस्या को प्रमुखता से उजागर किया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने एक्सईएन सिंचाई सुंदरलाल वर्मा को तत्काल जांच कर आख्या प्रेषित करने का आदेश दिया था। डीएम के आदेश के दो दिन बीत जाने पर भी एक्सईएन ने आख्या नहीं दिया। इससे नाराज होकर उन्होंने एक्सईएन सिंचाई से स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। यह भी कहा कि न तो किसानों की समस्याओं को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.