भदोही, नवम्बर 1 -- बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। मौसम की मार से किसान उबर नहीं पा रहे हैं। तीन दिन से लगातार चल रही हवा संग हो रही बारिश ने कृषकों की चिंता बढ़ा दी है। जलमग्न खेतों में कटी धान की फसल तैर रही है। धान फसल भिगने से अनाज की गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ ही उत्पादन भी घट गया है। आंख के सामने मेंहनत की कमाई नष्ट होता देख किसान खून के आंसू रो रहे हैं। सिवान में पहुंच रहे कृषकों का चेहरा मायूस हो जा रहा है। मौसम विभाग की माने तो तीन दिन में कुल 49.8 एमएम बारिश हुई है। बरसात से अधिकतम 24.1 तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गई। 17 किमी प्रति घंटा की दर से पक्षुआ हवा चल रहा है। जबकि एक नवंबर को अधिकतम तापमान 25 तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग के सर्वेश कुमार ने बताया कि तीन दिन से निरंतर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.