औरंगाबाद, फरवरी 12 -- दाउदनगर प्रखंड के महावर गांव में जलभरी यात्रा के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन के पहले दिन निकाली गई जलभरी यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। जलभरी यात्रा महावर से प्रारंभ होकर दाउदनगर-पटना मुख्य पथ होते हुए भखरुआं मोड़, दाउदनगर बाजार से गुजरती हुई सोन नदी के काली घाट तक पहुंची। लगभग आठ किलोमीटर की दूरी तय कर श्रद्धालु गाजे-बाजे और जयघोष के साथ घाट पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरी संपन्न कराई गई। जलभरी के उपरांत श्रद्धालु पुनः आयोजन स्थल लौटे, जहां विधिवत कलश स्थापना कर मंडप प्रवेश कराया गया। पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह और उमंग देखने को मिला। शोभायात्रा में आकर्षक ध...