बलरामपुर, जनवरी 28 -- सादुल्लाह नगर संवाददाता। जिले में बुधवार को हुई रिमझिम बारिश ने क्षेत्र में सड़क व्यवस्था की पोल खोल दी। सादुल्लाह नगर-रेहराबाजार मुख्य मार्ग से जखौली, इटई अब्दुल्लाह, मदरवा और चपरतलवा को जोड़ने वाली संपर्क सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। राहगीरों को कीचड़ और जलभराव के बीच से गुजरना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं इसी मार्ग से साइकिल और पैदल स्कूल जाते हैं। फिसलन भरे रास्ते पर आए दिन बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से हल्की बारिश में भी सड़क तालाब बन जाती है। स्थानीय निवासी दिलीप ओझा, अनिल तिवारी, बरकतुल्लाह, रमेश चौहान, अतहर अली और श्याम नारायण या...