फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 14 -- फर्रुखाबाद। शहर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के पीछे गुजरे मार्ग पर कई दिनों से जलभराव है। लोग इसी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। मोहल्ले की पूनम, अशोक कुमार, रामदेव और करन सिंह का कहना है कि कई बार नगर पालिका को इससे अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...