रुद्रपुर, अगस्त 29 -- सितारगंज, संवाददाता। सहकारी गन्ना विकास समिति सितारगंज में संचालित सिविल न्यायालय परिसर में बारिश के कारण अत्यधिक जलभराव हो गया। परेशान अधिवक्ताओं ने पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। शुक्रवार को सिविल न्यायालय परिसर में बारिश के कारण जलभराव से अधिवक्ताओं के साथ-साथ वादकारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिवक्ताओं ने सिविल न्यायालय परिसर में भरे पानी के अंदर खड़े होकर प्रदर्शन किया और न्याय विभाग तथा सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द सिविल न्यायालय सितारगंज के अपने भवन का निर्माण किया जाए, ताकि अधिवक्ताओं तथा वादकारियों को जल भराव के कारण आ रही परेशानी से निजात मिल सके। यहां एडवोकेट हरीश दुबे, प्रकाश ढाली, रवि सक्सेना, रवि सागर, रमेश कांत प्रभाकर, कुमारी पूजा, गोविंद कुमार शशि, फरमान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.