पीलीभीत, नवम्बर 27 -- पीलीभीत। कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की समिति, निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा एवं व्यापार बन्धु समिति बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में मैसर्स एवी मौरी/यूपीसीडा औद्योगिक आस्थान भरा पचपेड़ा निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली गई। उपायुक्त उद्योग मुकेश कुमार ने अवगत कराया कि भरा पचपेडा में कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। डीएम ने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि कार्यदायी संस्था से एक सप्ताह में गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उद्यमी अश्वनी अग्रवाल ने अवगत कराया कि आसाम चौराहे के पास चार-पांच राइस मिले हैं, जिनके आसपास पानी का भराव बना रहता है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता को स्थल का निरीक्षण कर शीघ्र कार्यवाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.